हम हर जगह लोगों को अपनी पीढ़ियों के परिवारों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

FamilySearch कार्यालय, लेही, यूटाह, यूएसए
सभी के लिए निशुल्क
अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह का गिरजा सभी को निशुल्क FamilySearch प्रदान करता है, चाहे उनकी परंपरा, संस्कृति या धार्मिक मान्यता कुछ भी हो। FamilySearch के संसाधन विश्वव्यापी लाखों लोगों को उनके परिवार की विरासत जानने और अपने परिवार के सदस्यों से जुड़ने में मदद करते हैं।
हम क्या करते हैं
हम अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप्स और 5,000 से अधिक स्थानीय परिवार इतिहास केंद्रों पर व्यक्तिगत सहायता के माध्यम से लोगों को उनके परिवार का इतिहास खोजने में मदद करते हैं।

वैश्विक सहयोग
FamilySearch महत्वपूर्ण पारिवारिक अभिलेखों को सुरक्षित रखने और स्थानीय व्यवस्थाओं के अधीन, उन्हें ऑनलाइन निशुल्क में उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है। हमारा कार्य दुनिया भर में है और इसमें 100 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक संगठनों के साथ सहयोग शामिल रहा है। FamilySearch हर समय स्थानीय व्यवस्थाओं का पालन करने का प्रयास करता है।


















