FamilySearch Home

अपने निकट कोई FamilySearch स्थान खोजें

कोई स्थान खोजें
अपने स्थानीय FamilySearch स्थान को खोजते हुए दो लोगों का चित्र।

FamilySearch स्थानों के प्रकार

किसी FamilySearch केंद्र के अंदरूनी हिस्से की फोटो।

FamilySearch केंद्र

FamilySearch केंद्र आपकी वंशावली और पारिवारिक इतिहास पर शोध करने के लिए साधन और संसाधन प्रदान करते हैं। वे व्यक्तिगत मदद, कंप्यूटर और प्रीमियम पारिवारिक इतिहास वेबसाइटों तक पहुंच, और वर्षों पुराने ऐसे अभिलेखों के चित्र उपलब्ध कराते हैं, जो शायद कहीं और उपलब्ध न हों।

किसी संबद्ध लाइब्रेरी में कोई खोज करती हुई एक महिला की फोटो।

संबद्ध लाइब्रेरी

FamilySearch संबद्ध लाइब्रेरी, FamilySearch केंद्र में उपलब्ध संसाधनों जैसे संसाधन प्रदान करती हैं, जैसे कि FamilySearch के व्यापक डिजिटल वंशावली संग्रहों तक पहुंच। संबद्ध लाइब्रेरी कोई सार्वजनिक या उच्च शिक्षा लाइब्रेरी, अभिलेखागार, संग्रहालय, सांस्कृतिक केंद्र या वंशावली या ऐतिहासिक संस्थाएं हो सकती हैं।

FamilySearch लाइब्रेरी के बाहरी हिस्से की फोटो।

FamilySearch लाइब्रेरी

यूटा के सॉल्ट लेक सिटी में स्थित FamilySearch लाइब्रेरी विश्व के सबसे बड़े वंशावली अनुसंधान केंद्रों में से एक है। प्रशिक्षित शोध कर्मचारियों के अलावा, यह वंशावली से जुड़े रिकॉर्ड, पुस्तकों, माइक्रोफिल्मों और डिजिटल संसाधनों के विशाल संग्रह तक निशुल्क पहुंच प्रदान करता है। यह लाइब्रेरी बिना किसी शुल्क के आम जनता के लिए खुली रहती है और इसके कुछ संसाधन ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं।

यीशु मसीह के गिरजे के एक विशिष्ट भवन के बाहरी हिस्से की फोटो।

FamilySearch पहुंच
गिरजा भवनों में प्रीमियम सामग्री

आप अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के किसी भी सभा-भवन में अपने कंप्यूटर पर FamilySearch केंद्र की प्रीमियम सामग्री तक पहुंच सकते हैं। बस Google Chrome या Mozilla Firefox पर FamilySearch केंद्र प्रीमियम सामग्री एक्सटेंशन डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न