अपने परिवार की पुरानी फोटो खो जाने से पहले उन्हें सुरक्षित रखें
हर किसी के पास परिवार की पुरानी फोटो दराजों, एल्बम और अटारी में कहीं दबी पड़ी होती हैं। FamilySearch की मदद से, आप अपने पूर्वजों की फोटो, कहानियों और दस्तावेजों को आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं, उन्हें व्यवस्थित और साझा कर सकते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनका आनंद ले सकें।
यह कैसे काम करता है
बस कुछ ही चरणों में परिवार की पुरानी फोटो को संरक्षित पारिवारिक स्मृतियों में बदल दें।
परिवार की पुरानी फोटो अपलोड करें
परिवार की किसी भी पुरानी फोटो की तस्वीर लें या उसे स्कैन करें, भले ही वह धुंधली हो चुकी हो, फटी हुई हो या किसी पुराने एल्बम में रखी हुई हो।
नाम और जानकारी जोड़ें
फोटो में मौजूद लोगों को टैग करें, तिथियां, स्थान और कहानियां जोड़ें और फोटो को सही पूर्वज से जोड़ें।
इसे अपने परिवार के साथ साझा करें
आपकी फोटो अपलोड होने के बाद, रिश्तेदार उसे देख सकते हैं, उसका आनंद ले सकते हैं और आपकी साझा की गई पारिवारिक कहानी में और जानकारी जोड़ सकते हैं।

ये केवल फोटो नहीं हैं
FamilySearch स्मृति आपको केवल फोटो नहीं, बल्कि आपकी स्मृतियों को सुरक्षित रखने में मदद करती है। आप ऐसी कहानियां, रिकॉर्ड और आवाजें भी जोड़ सकते हैं, जो आपके पारिवारिक इतिहास में जान डालती हैं।
फोटो
अपने परिवार और पूर्वजों की फोटो अपलोड करें, चाहे वे स्कैन की हुई हों, खींची गई हों या पहले से ही डिजिटल हों।
दस्तावेज
स्कैन किए गए पत्र, जर्नल, प्रमाणपत्र, व्यंजन बनाने की विधियां, सैन्य दस्तावेज और अन्य पारिवारिक अभिलेख सुरक्षित रखें।
कहानियां
पारिवारिक कहानियां, स्मृतियां और ऐसे विवरण लिखें, जो यह बताते हों कि आपके पूर्वज कौन थे और उनके लिए क्या मायने रखता था।
ऑडियो
माता-पिता, दादा-दादी/नाना-नानी और रिश्तेदारों की आवाजें रिकॉर्ड या अपलोड करें, जो अपनी कहानियां अपने शब्दों में सुना रहे हों।
एल्बम
संबंधित स्मृतियों के संग्रह के लिए एल्बम का उपयोग करें।
आज ही आरंभ करें
अपनी बेशकीमती स्मृतियों को सुरक्षित रखने और साझा करने के लिए, इन बेहतरीन सुविधाओं का उपयोग करें।
FamilySearch स्मृति क्यों चुनें?
कई ऐप फोटो संग्रहित कर सकते हैं। FamilySearch स्मृति को पारिवारिक इतिहास को उन तरीकों से संरक्षित करने के लिए तैयार किया गया है, जो किसी अन्य सेवा के लिए संभव नहीं है।
निशुल्क और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित
ऐतिहासिक अभिलेखों से अक्सर इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है कि आपका परिवार कहां रहता था।
लोगों और कहानियों के इर्द-गिर्द व्यवस्थित
एक सामान्य फोटो ऐप के विपरीत, FamilySearch फोटो, दस्तावेजों, कहानियों और ऑडियो को सीधे आपके वंश वृक्ष में मौजूद लोगों से जोड़ता है।
साझा किए जाने वाले वंश वृक्ष से जुड़ा हुआ
हो सकता है कि किसी दूर के रिश्तेदार ने आपके पूर्वज के बारे में पहले से ही कोई फोटो, कहानी या रिकॉर्ड को अपलोड किया हो।
सुरक्षित और परिवार के अनुकूल
FamilySearch कॉन्टेंट से जुड़े बेहतरीन मानकों का उपयोग करता है और जीवित लोगों की स्मृतियों को निजी रखता है।
नियंत्रण आपके हाथों में रहता है
चुनें कि कोई स्मृति सार्वजनिक रहे, निजी रहे या किसी समूह के साथ साझा की जाए। FamilySearch आपका डेटा नहीं बेचता।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अपने परिवार की पुरानी फोटो को छिपा न रहने दें!
आपकी फोटो के पीछे की कहानियां मायने रखती हैं! उन्हें अभी सुरक्षित रखें, ताकि आपका परिवार पीढ़ियों तक उनका आनंद ले सके।