FamilySearch Home
वंश वृक्ष बनाएं

वंश वृक्ष बनाएं

FamilySearch पर अपने वंश वृक्ष की शाखाओं को सुरक्षित करने की शुरुआत करने के लिए इन गतिविधियों को करें।

वृक्ष क्या है?

यह पारिवारिक वंशावलियों का एक बढ़ता हुआ संग्रह है। विश्व भर के लोग कई वर्षों से अपनी शाखाएं इसमे जोड़ चुके हैं।

पहला कदम

अपने माता-पिता से शुरुआत करते हुए, जहां तक हो सके, जीवित और गुजर चुके रिश्तेदारों के नाम जोड़ें। किसी बड़े रिश्तेदार को फोन या संदेश भेजने से आपको कुछ छूटी हुई बातें पता चल सकती हैं।

सुझाव: जब आप गुजर चुके लोगों के बारे में जानकारी जुटाते हुए पीछे की ओर बढ़ें, तो जीवित लोगों को जोड़ने की चिंता न करें। जीवित लोगों की जानकारी निजी रखी जाती है।

वृक्ष में लोगों को जोड़ना

वृक्ष में किसी व्यक्ति को जोड़ने के लिए (+) बटन चुनें।

व्यक्ति का नाम और साथ ही जन्म अथवा मृत्यु की तिथियों और स्थानों की जानकारी लिखें। जो भी जानकारी आपके पास है या जिसे आप खोज सकते हैं। उसके बाद अगला चुनें।

सामुदायिक वंश वृक्ष से जुड़ें

जैसे ही आप वंश वृक्ष में नाम लिखते हैं, हमारी ओर से समान नामों की खोज की जाएगी। यदि आपकी स्वर्गवासी दादी पहले से ही वंश वृक्ष में शामिल हैं, तो हम उन्हें खोजकर आपका संबंध उनके साथ जोड़ देंगे। समान विवरण मिलना एक सामान्य बात है—साझा वंश वृक्ष को विश्व भर के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा कई सालों में प्रदान की गई जानकारियों से तैयार किया गया है।

अभिलेख संकेतों पर नजर रखें

वंश वृक्ष में संभावित पूर्वजों के मिलान खोजने के अलावा, हम आपके द्वारा जोड़े गए मृत पूर्वजों के लिए ऐतिहासिक अभिलेख के अपने संग्रह में भी खोज करेंगे। जब कोई समानता मिलेगी, तब हम आपको एक “संकेत ” दिखाएंगे। आप दिखाई देने वाले नीले आइकन से संकेत को पहचान सकते हैं।

वंश वृक्ष पर जाने और शुरुआत करने के लिए लिंक का पालन करें। अगर आपके कोई सवाल हैं या आप जानना चाहते हैं कि यह कैसे काम करता है, तो पेज के सबसे ऊपर बने (?) आइकॉन पर क्लिक करें।

सुझाव: यह देखने के लिए संकेत को देखें कि क्या वे मेल खाते हैं। अगर ऐसा है, तो यह वंश वृक्ष में नई शाखाएं जोड़ने का एक शानदार तरीका है।