शामिल हों
विश्व भर के शोधकर्ताओं की मदद करने के लिए इस गतिविधि को आजमाएं।
सूचीबद्ध करना क्या है?
सूचीबद्ध करना एक स्वयं सेवी योजना है जो ऐतिहासिक अभिलेख—जैसे जनगणना के डेटा या शोक-संदेश—के चित्रों को ऑनलाइन खोजने लायक बनाता है। यह वंशावली समुदाय को कुछ वापस देने और परिवार से जुड़ी नई बातें पता लगाने को संभव बनाने का एक शानदार तरीका है।
यह कैसे काम करता हैं
किसी ऐतिहासिक अभिलेख की बिना सूचीबद्ध छवि को खोज में नहीं ढूंढा जा सकता है। इससे जुड़ा ऐसा कोई मुख्य शब्द नहीं है जिसे खोजा जा सके।
स्वयंसेवी सूचीकार सूचीबद्ध करने के कार्यक्रम में अभिलेख को देखता हैं और महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे नाम, तिथियां और स्थान लिखता है। इसके परिणामस्वरूप सूचीबद्ध किए चित्र को FamilySearch पर उपलब्ध खोजने योग्य अभिलेखों में निशुल्क जोड़ दिया जाता है।
सूचीबद्ध करना को FamilySearch द्वारा प्रायोजित और स्वयं बनाया जाता है, जो अंतिम -दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे द्वारा उपलब्ध की गई सेवा है।
कोशिश करें
FamilySearch में साइन इन करने और सूचीबद्ध करने करने के लिए इमेज का एक "बैच" चुनने के लिए सूचीबद्ध करना होमपेज पर जाएं। कई अलग-अलग भाषाओं में परियोजनाएं उपलब्ध हैं। आपके पास जितना भी समय हो, उतना समय बिताएं। योजना में सवालों के जवाब देने के लिए मदद के साधन शामिल हैं।